Shani Pradosh Vrat 2026: शनि प्रदोष व्रत आज, जाने किस समय करें आप पूजा, मिलेगा इसका दोगुना फल
- byShiv
- 27 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है।यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित माना जाता है। वहीं, जब प्रदोष व्रत शनिवार के दिन पड़ता है, तो इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 26 जून 2026 की रात 10 बजकर 22 मिनट से शुरू हुई और इसका समापन 28 जून 2026 की रात 12 बजकर 43 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर शनि प्रदोष व्रत आज, 27 जून 2026, शनिवार को रखा जा रहा है।
आज प्रदोष काल का मुहूर्त
प्रदोष व्रत में सबसे अधिक महत्व प्रदोष काल का होता है। आज प्रदोष काल का समय शाम 7 बजकर 4 मिनट से रात 9 बजकर 6 मिनट रहेगा। इस अवधि में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाएगा।
शनि प्रदोष व्रत पूजा विधि
व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
इसके बाद तांबे के पात्र से सूर्यदेव को जल अर्पित कर व्रत का संकल्प लें।
दिनभर श्रद्धा के साथ उपवास रखें और्ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते रहें।
शाम को प्रदोष काल में भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें।
इसके बाद स्वच्छ जल से स्नान कराकर रोली, अक्षत, धूप और दीप अर्पित करें।
भोग में खीर और मौसमी फल चढ़ाएं।
शनि प्रदोष व्रत के अवसर पर शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करना भी शुभ माना जाता है।
pc- jagran






