Rajasthan: डोटसरा का भजनलाल सरकार पर निशाना, विपक्ष की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के जरिए डराया जाता है
- byShiv
- 06 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार के पास विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तथ्य नहीं हैं, विपक्ष की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के जरिए डराया जाता है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि संसद से लेकर सड़क तक जनता के मुद्दों पर उठने वाली हर आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है। सत्ता में आए 3 साल होने को हैं, लेकिन पेपर लीक पर कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं कर पाई है भजनलाल सरकार। मंचों से पेपरलीक का शोर मचाकर जनता को गुमराह किया गया, बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन जब जवाबदेही और कार्रवाई की बारी आती है तो सरकार के हाथ खाली नजर आते हैं।
डोटासरा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के नाम पर प्रदेश की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए गए। मुख्यमंत्री जी, आपने 10-12 लाख करोड़ रुपये के निवेश और लाखों नौकरियों के दावे किए, लेकिन इनमें से कितना निवेश वास्तव में धरातल पर उतरा? कितने युवाओं को रोजगार मिला? निवेश का पूरा हिसाब सार्वजनिक कीजिए, ताकि आपके दावों की हकीकत जनता के सामने आ सके।
pc- danik bhaskar






