Surya Grahan 2026: सावन शिवरात्रि के अगले दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, जाने क्या होगा प्रभाव और सूतक काल क्या रहेगा समय
- byShiv
- 05 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा हैं और इस वर्ष 11 अगस्त 2026 को सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी। यह पर्व भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्योतिषियों की मानें, तो इस बार सावन शिवरात्रि के अगले दिन, यानी 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण काल को शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान पूजा-पाठ और अन्य मांगलिक कार्यों को लेकर कई नियमों का पालन किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण का समय, सूतक काल और भारत में इसका प्रभाव।
कब लगेगा सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को सावन मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि पर लगेगा। भारतीय समयानुसार, ग्रहण 12 अगस्त की रात 9.04 बजे शुरू होगा और 13 अगस्त की सुबह 4.25 बजे समाप्त होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
कहा दिखाई देगा
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर, आर्कटिक क्षेत्र, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और उत्तरी स्पेन में देखा जाएगा। साथ ही फ्रांस, ब्रिटेन, इटली सहित यूरोप के कई देशों में भी यह आंशिक रूप से नजर आने वाला है।
सावन शिवरात्रि 2026
पंचांग के अनुसार, सावन शिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि 11 अगस्त 2026 को सुबह 4.53 बजे से शुरू होकर 12 अगस्त को रात 1.51 बजे तक रहेगी। तिथि के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को ही सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। चूंकि इस दिन ग्रहण का साया नहीं है, इसलिए विधि-विधान से महादेव की पूजा और जलाभिषेक किया जा सकेगा।
pc- hindustan





