Tamil Nadu: विजय सरकार और होगी मजबूत, मिला AIADMK के एक धड़े का समर्थन

इंटरनेट डेस्क। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के वरिष्ठ विधायकों एस. पी. वेलुमणि और सी. वी. षणमुगम के नेतृत्व वाले धड़े ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार को समर्थन देने का निर्णय लिया है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो षणमुगम ने पत्रकारों से कहा कि वे आज दोपहर मुख्यमंत्री विजय से मिलकर उनकी सरकार को समर्थन देने के लिए पत्र सौंपेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी सरकार बनाने के लिए द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को समर्थन देना चाहते थे। उन्होंने कहा, हमने उनके (पलानीस्वामी के) इस फैसले का विरोध किया क्योंकि अन्नाद्रमुक का गठन ही द्रमुक को हराने के लिए किया गया था।

षणमुगम ने यह भी मांग की कि पलानीस्वामी को तुरंत पार्टी की महापरिषद की बैठक बुलानी चाहिए। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में अन्नाद्रमुक ने 47 सीटें जीतीं। इस समर्थन के साथ ही विजय की सरकार और भी मजबूत हो जाएगी। विधायक जेसीडी प्रभाकर को मंगलवार को सर्वसम्मति से राज्य विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के लिए सदन की बैठक बुलाई गई, जिसमें कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष एम.वी. करुपैया ने कहा कि मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय द्वारा प्रभाकर के नाम का प्रस्ताव रखा गया था और एकमात्र नामांकन प्राप्त होने पर उन्हें सर्वसम्मति से और निर्विरोध चुना गया है।

PC- ETV BHARAT