Travel Tips: नाहरगढ़ से लेकर भानगढ़ किले तक, ये हैं राजस्थान की सबसे हॉन्टेड जगहें, आती है रोने और चूड़ियों के टूटने की आवाजें
- byvarsha
- 03 Mar, 2025

PC: Jagran
राजस्थान में घूमने के लिए कई जगह है और इसलिए ये दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। लेकिन ट्रेवलिंग के साथ साथ अगर आप कुछ अडवेंचरस चाहते हैं तो आप राजस्थान की उन जगहों पर घूम सकते हैं जो हॉन्टेड मानी जाती है। उन्ही जगहों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
जलमहल: जयपुर का जल महल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी रहस्यमयी कहानियों के लिए भी जाना जाता है। लोगों ने महल के अंदर अजीबोगरीब आवाजें सुनी हैं और रहस्यमयी घटनाओं का अनुभव किया है।
कुलधरा : कुलधरा राजस्थान का एक रहस्यमयी गांव है जो अपनी संस्कृति की झलक दिखाता है। यहां सूरज ढलते ही आध्यात्मिक शक्तियों की मौजूदगी का अहसास होता है।

pc: Rajwada Desert Camp
नाहरगढ़ किला: नाहरगढ़ किले से जयपुर का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है। अपनी शानदार दीवारों वाला यह किला राजघराने के वैभव को दर्शाता है। लेकिन यहाँ पर लोगों को अजीबोगरीब घटनांओं का अहसास होता है। कहा जाता है कि यहाँ आत्माएं हैं।
भानगढ़ किला:- भारत की सबसे भूतिया जगहों में से एक राजस्थान का भानगढ़ किला अपने डरावने इतिहास के लिए मशहूर है। यहां महिलाओं के रोने, चूड़ियां टूटने और चीखने की आवाजें सुनाई देती हैं।

pc: Wikipedia
राणा कुंभा महल :- चित्तौड़गढ़ का राणा कुंभा महल राजपूत वास्तुकला का अनूठा उदाहरण है। कहा जाता है कि यहां आत्माएं निवास करती हैं और कई पर्यटकों ने रहस्यमयी घटनाओं का अनुभव किया है।
Tags:
- haunted places in Rajasthan
- Nahargarh Fort
- Bhangarh Fort
- Rajasthan travel tips
- most haunted places in India
- ghost stories of Rajasthan
- paranormal places in Rajasthan
- haunted forts in India
- mysterious places in Rajasthan
- Rajasthan horror destinations
- spooky travel locations
- haunted tourism in Rajasthan
- best haunted places to visit
- unexplored haunted places
- scary places in Rajasthan
- supernatural locations in India