Travel Tips: जाना हैं अगर आपको भी घूमने तो फिर ये दो जगह रहेगी आपके लिए एक दम बेस्ट, पहुंच जाएं एक बार
- byShiv
- 13 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। जून का महीना चल रहा हैं और गर्मी हैं की रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। ऐसे में आप भी अगर इस मौसम में कही घूमने नहीं गए हैं और किसी ठंडी सी जगह पर जाने की सोच रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की होने वाली है। जी हां आज हम आपको बता रहे हैं की आप इस मौसम में घूमने के लिए कहा जा सकते है।
ऋषिकेश, उत्तराखंड
ऋषिकेश योग और अध्यात्म का केंद्र है और गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। आपको एक बार यहां की यात्रा का आनंद लेना चाहिए। इसके अलावा, यहां पर आप कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं, जैसे कैम्पिंग और रिवर राफ्टिंग आदी।
मैक्लॉडगंज, हिमाचल प्रदेश
तिब्बती संस्कृति और शांत वातावरण के लिए मशहूर मैक्लॉडगंज भी आपको खूब पसंद आएगा। यह आपके बजट में भी रहेगा। यहां आप तिब्बती फूड का मजा ले सकते हैं और पहाड़ों की खूबसूरती में शांति से रह सकते है।
pc- india.com