Travel Tips: पितृपक्ष में जा रहे हैं गया तो फिर होनी चाहिए आपको ये जानकारी, ठहरने से लेकर पहुंचने तक सबकुछ

इंटरनेट डेस्क। पितृपक्ष चल रहा हैं और इस दौरान गया में देशभर से लोग अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान और पूजा करने पहुंचते हैं। 2026 में गया में पितृपक्ष मेला सितंबर के आखिर से अक्टूबर की शुरुआत तक चलेगा। अगर पहली बार गया जा रहे हैं, तो सिर्फ पिंडदान की जगहों की जानकारी रखना काफी नहीं है। भीड़ को देखते हुए रहने और आने-जाने की योजना पहले बना ले।

गया कैसे पहुंचें?
गया पहुंचने का सबसे आसान तरीका ट्रेन है। गया रेलवे स्टेशन देश के कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, लखनऊ और दूसरे शहरों से यहां ट्रेनें मिलती हैं। दिल्ली से भी सीधी ट्रेनें चलती हैं। गया में अपना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। दिल्ली समेत कुछ शहरों से सीधी उड़ानें मिलती हैं। 

गया में कहां ठहरें?
पितृपक्ष में गया में काफी भीड़ रहती है, इसलिए आखिरी समय तक रुकने की जगह ढूंढने के बजाय पहले से बुकिंग करना बेहतर रहेगा। अगर आपका मुख्य काम पिंडदान है, तो विष्णुपद मंदिर और चांदचौरा के आसपास रुकना सुविधाजनक हो सकता है। यहां से कई प्रमुख पिंडदान वाली जगहों तक पहुंचना आसान रहता है।

pc- aaj tak