Travel Tips: घूमना चाहते हैं आप भी शांति वाली जगहों पर तो उत्तराखंड में इन जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। आप भी काम करके थक चुके हैं या फिर कुछ दिनों के लिए छुट्टी लेकर शांति से जीना चाहते हैं तो फिर ये खबर आपके लिए है। जी हां आपको इस तनाव से मुक्ति के लिए घूमने जरूर जाना चाहिए। ऐसे में आपकों बता रहे है कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आप परिवार के साथ जा सकते है और कुछ दिन शांति से बिता सकते है। 

औली, उत्तराखंड
इस बार की यात्रा में आप उत्तराखंड जा सकते है। यहां का माहौल एकदम शांत और सुहावना है। यहां की ठंड और खूबसूरती आपकों जरूर पसंद आएगी। औली में आपको खूबसूरत हिमालय की पहाड़ी के साथ शांति भी मिलेगी, जो न केवल सर्दियों का एहसास कराएगी, बल्कि गर्मियों से भी आपकों राहत देगी। 

ऋषिकेश
इसके अलावा आप अपनी इसी यात्रा में ऋषिकेश भी जा सकते है ये छोटी सी जगह गंगा नदी के किनारे बसी हुई है। यहां आपकों चारो और हरे भरे पहाड़, बहती नदी और यहां के खूबसूरत नजारे आपकों पसंद आएंगे।

pc- trekonindia.com