Travel Tips: भारत पाकिस्तान बॉर्डर का आखिर गांव हैं बड़ा ही खूबसूरत, देखने को मिलेगी ये खूबसूरत चीजें

इंटरनेट डेस्क। घूमना फिरना हर किसी को पंसद होता है। ऐसे में कई लोगों की इच्छा ऐसी होती हैं की देश के बॉर्डर के आस पास की जगहों को देखा जाए। तो आज आपको बता रहे हैं भारत - पाकिस्तान के बॉर्डर पर बसे अंतिम गांव के बारे में। जो अब भारत का हिस्सा है, आप यहां अभी भी घूमने आ सकते है। 

तुरतुक 
बता दें, ,साल 1971 की लड़ाई में जब पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी, ये गांव उसके हाथ से निकल कर भारत में शामिल हो गया था। हालांकि 1947 बंटवारे के बाद ये गांव पाकिस्तान का हिस्सा था। इस गांव में काफी टूरिस्ट आते हैं। भारत-पाक सीमा पर बसे अंतिम गांव का नाम तुरतुक है। ये लद्दाख के लेह जिले में एक गांव है। जो बेहद ही खूबसूरत है। 

क्यों फेमस हैं
ये गांव अपने अपने फलों, खास तौर पर खुबानी के लिए जाना जाता है। बता दें, 1971 से पहले तुरतुक पर पाकिस्तान का शासन था, लेकिन 1971 के युद्ध के बाद भारतीय सेना ने इस गांव पर नियंत्रण हासिल कर लिया था। जानकारी के अनुसार इस गांव की आबादी 2,500 के आस- पास है।  खूबसूरत होने के साथ- साथ आपको इस गांव कई ऐतिहासिक चीजें देखने को मिलेगी। यहां पर 16वीं सदी की मस्जिद और आइकॉनिक पोलो ग्राउंड है। यही नहीं, यहां पर बाल्टी हेरिटेज होम, बाल्टी म्यूजियम और तुरतुक गोम्पा है।

pc- news18