Travel Tips: एक बार आप भी अपने माता पिता को जरूर करवाएं वाराणसी की यात्रा, हो जाएंगे खुश

इंटरनेट डेस्क। आप दोस्तों और अपने पार्टनर के साथ में कई जगहों पर घूम चुके हांेगे, लेकिन क्या आपने अभी तक वाराणसी की यात्रा की है। अगर नहीं तो फिर आपको सबसे पहले अपने माता पिता के साथ में वाराणसी की यात्रा करनी चाहिए। यह जगह ऐसी हैं की आपके माता पिता भी यहां आकर खुश हो जाएंगे। 
वाराणसी
वाराणसी दुनिया के सबसे पुराने बसे शहरों में से एक है और हिंदुओं के लिए एक आध्यात्मिक केंद्र के साथ साथ पवित्र धर्म स्थान भी है। पवित्र गंगा नदी के किनारे स्थित यह शहर अपने प्राचीन मंदिरों और प्रसिद्ध गंगा आरती के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ यहा के घाट भी बड़े मशहूर है। आपकों यहा जरूर आना चाहिए। 

क्या है खास 
वाराणसी की यात्रा में  आप यहां घाटों पर अनुष्ठानों को देख सकते है। इसके साथ ही आप हजारों साल पुराने कॉशी विश्वनाथ के मंदिर जाकर पूजा कर सकते है और शाम को गंगा आरती का आनंद उठा सकते है। इसके अलावा सुबह गंगा किनारे सैर का आनंद ले सकते है।  

pc- jagran