UP: होटल में महिला के साथ ढ़ाई घंटे तक लगातार होता रहा दुष्कर्म, जब बिगड़ने लगी हालत तो चोराहा पर खड़ी कर हो गए फरार, फिर पति ने पहुंच किया....

इंटरनेट डेस्क। यूपी से हरदोई में एक बड़ा ही खतरनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बारे में जैसे ही लोगों ने सुना तो उनके होश उड़ गए। जी हां  यहां होटल में महिला को बंधक बनाकर ढाई घंटे तक उसके साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की हालत बिगड़ने पर आरोपित ठेकेदार उसे सेमरा चौराहे पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंच ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शहर कोतवाली में दो दिन पहले तहरीर देते हुए शिकायत की थी। महिला ने बताया कि उसका पति राजमिस्त्री है। वह अरवल थाना क्षेत्र के दहेलिया गांव निवासी ठेकेदार मुन्ना के यहां काम करता है। मुन्ना वर्तमान में जरौली शेरपुर में रहता है। 12 जून को घर में बच्चों से हुए विवाद की जानकारी देने महिला मुन्ना के घर पहुंची। मुन्ना ने उसे हरदोई ले जाकर कार्यवाही कराने का झांसा दिया। 

पहुंच गई ठेकेदार के साथ
महिला ठेकेदार की बाइक पर बैठकर हरदोई आई। दोपहर करीब 12 बजे सदर तहसील के पास स्थित एक होटल में उसे ले गया। होटल में ढाई घंटे तक जबरन बंधक बनाए रखा। इस बीच उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर बाइक पर बैठाकर सेमरा चौराहे के पास उसे छोड़कर फरार हो गया। महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद शहर कोतवाली में मामला दर्ज करवाया गया। 

pc -hindustan