UP: फौजी की पत्नी थी घर में अकेली, छाता लेकर घुसा व्यक्ति एक घंटे रहा अंदर, तभी कर गया वो वाला कांड...पति को आते आते...
- byShiv
- 22 Apr, 2026
इंटरेनट डेस्क। यूपी में बरेली के सुभाष नगर में बीडीए कालोनी के पास स्थित वैष्णो धाम कालोनी में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बारे में लोगों को पता लगा तो उनके होश उड़ गए। जी हां महिला का शव घर में जमीन पर पड़ा मिला। जब महिला का भतीजा घर आया तो वह उन्हें अस्पताल लेकर दौड़ा, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी चेक किए तो देखा कि घटना से पहले एक व्यक्ति छाता लगाए हुए घर में घुसते दिखाई दे रहा है।
एक घंटे तक रहा घर में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो छाते वाला व्यक्ति करीब एक घंटे बाद घर से निकलता दिख रहा है। स्वजन ने उसे पहचान भी लिया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या है, लेकिन पूरी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी। वैष्णो धाम कालोनी निवासी गीता यादव के पति भारत सिंह यादव फौज में तैनात हैं। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग पंजाब के फिरोजपुर में है। गीता के साथ उनके दो बेटे 14 वर्षीय दृश्य और 12 वर्षीय हर्ष के अलावा उनके भतीजे सचिन का छह साल का बेटा यशवर्धन रहता है।
पुलिस जुटी जांच में
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायया लिया। इसके बाद मृतका के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दी हैं, उसके आधार पर पुलिस मामले की छान बीन में जुट गई हैं।
pc- live hindustan






