UP: पत्नी का जिम जाना और फिट रहना पति को नहीं आया पसंद, किया कुछ ऐसा कांड की देखती रह गई पब्लिक...सात घंटे तक करता रहा...

इंटरनेट डेस्क। यूपी के मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़ गए है। जी हां यहां एक महिला की जान चली गई, दरअसल मुरादाबाद जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति करीब 7 घंटे तक शव के पास बैठा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पति ने की बेरहमी से हत्या
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र के पास रहने वाले एक कपल की 10 साल पहले शादी हुई थी। पत्नी ने फीट रहने के लिए जिम जाने का फैसला किया, लेकिन पति को यह पसंद नहीं आया, बस फिर क्या था, इसी बात को लेकर एक दिन पति-पत्नी के बीच तकरार हो गया और गुस्से में आकर पति ने शटर के हैंडिल से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। सिर पर जोरदार हमले से पत्नी घायल हो गई और कुछ ही समय में बिना इलाज के उसकी मौत हो गई।

शव के पास 7 घंटे बैठा रहा पति
हालांकि इस दौरान करीब 7 घंटे तक पति मृतक पत्नी के पास बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी पति को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक महिला के परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों ने बताया कि उसका पति उस पर बहुत अत्याचार करता था और उसे मारता-पीटता था।

pc- idiva.com