UP: प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची प्रेमिका तो पहुंच गया पति भी, बना दिया महिला को वहीं पर शूर्पणखा, कटी नाक लेकर भागे....
- byShiv
- 19 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक बड़ी घटना सामनंे आई है। यहां पत्नी के अवैध संबंधों से नाराज पति ने पत्नी के साथ जो किया वह डरा देने वाला है। जी हां पति ने प्रेमी के घर गई महिला की नाक अपने दांतों से काटकर अलग कर दी। मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला का गांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। महिला अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गई थी, इस दौरान जानकारी होने पर महिला का पति उसे लेने प्रेमी के घर पहुंच गया। पति ने महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन महिला के इनकार पर नाराज पति ने दांतों से उसकी नाक काट ली।
आगे क्या हुआ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो घटना के बाद महिला का प्रेमी महिला की कटी हुई नाक डिब्बी में लेकर थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही महिला को उपचार के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
क्या कह रही पुलिस
इस मामले में पुलिस का कहना हैं कि थाना हरियावा के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव के रहने वाले रामखेलावन की पत्नी पूजा देवी का गांव के ही रहने वाले सुशील कुमार के साथ पिछले 10 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि पत्नी के अवैध संबंधों से नाराज पति रामखेलावन पूजा देवी को उसके प्रेमी सुशील कुमार से बातचीत करने से मना करता था। पति के टोकने से नाराज पत्नी बुधवार सुबह गांव में अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंच गई। कुछ देर बाद पति को पता चला तो उसने यह कांड कर दिया।
pc- aaj tak