US-Iran War: ट्रंप की ईरान को धमकी अमेरिकी जहाजों पर हमला किया तो उसे धरती के नक्शे से मिटा दिया जाएगा

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 3 सप्ताह से चला आ रहा सीजफायर शायद टूटने की कगार पर आ पहुंचा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से ईरान को धरती के नक्शे से मिटा देने की धमकी दी है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। खाड़ी में प्रोजेक्ट फ्रीडम की घोषणा के बाद ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान अमेरिकी जहाजों पर हमला किया तो उसे धरती के नक्शे से मिटा दिया जाएगा। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने फॉक्स न्यूज पर सोमवार को एक इंटरव्यू के दौरान यह धमकी दी है। उनका बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान ने कुछ अमेरिकी जहाजों पर हमला किया, जो अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्देश पर होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करके फारस की खाड़ी में जा रहे थे। ट्रंप की इसके पहले ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि ईरान ने कुछ जहाजों पर हमला किया, जब वे जलडमरूमध्य से गुजर रहे थे।

इस बीच ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने भी अमेरिका पर हमला बोला है। पिछले महीने इस्लामाबाद में तेहरान के मुख्य वार्ताकार गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजरानी और ऊर्जा सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने अमेरिका पर युद्धविराम के उल्लंघन और जलडमरूमध्य में नाकाबंदी थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान ने अभी शुरुआत भी नहीं की है।

pc- prio.org