USA: टकर कार्लसन का बड़ा दावा, ट्रंप प्रशासन कुछ ही दिनों में कर सकता हैं ईरान पर परमाणु हमला, नेतन्याहू बना रहे....

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में एक नई खबर सामने आई हैं और वो ये की अमेरिका की  बड़ी मीडिया हस्ती और राजनीतिक टिप्पणीकार टकर कार्लसन ने दावा किया है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ईरान के खिलाफ परमाणु हमला करने का दबाव डाल रहे हैं।

खबरों की माने तो उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका कुछ ही दिनों में ईरान पर परमाणु हमला कर सकता है। जब इजरायल में चुनाव हो चुका है और अमेरिका में मिडटर्म का चुनाव एक दिन दूर है, तब यह बड़ा दावा किया गया है। टकर कार्लसन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगभग 18 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने सोमवार को एक्स पर एक बड़ा पोस्ट डालते हुए दावा किया कि इस संभावित परमाणु हमले में ईरान में पिकएक्स माउंटेन को निशाना बनाया जा सकता है।

उन्होंने तर्क दिया कि अमेरिका के पारंपरिक हथियार इस पहाड़ की ग्रेनाइट चट्टानों को भेदकर उन 300 फीट नीचे अंडरग्राउंड सुरंगों तक नहीं पहुंच पाएंगे, जहां कथित तौर पर परमाणु संवर्धन का काम चल रहा है। कार्लसन ने लिखा, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दबाव में, ट्रंप प्रशासन कुछ ही दिनों के भीतर ईरान पर परमाणु हमला कर सकता है।

pc- variety.com