Vastu Shastra: घर के मुख्य द्वार भूलकर भी नहीं लगाए आप ये पौधा, नहीं तो भुगतने पड़ेंगे आपको अंजाम
- byShiv
- 09 Jul, 2025

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में बहुत ज्यादा है। जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं। वैसे हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे फूलों का भी जिक्र मिलता है जिन्हें हमें गलती से भी अपने घर के मुख्य द्वार पर नहीं उगाना चाहिए।
नहीं लगाएं रजनीगंधा
आपको कभी भी रजनीगंधा के फूलों को घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए। वैसे उनसे काफी ज्यादा मनमोहक खुशबू आती है, लेकिन आपको गलती से भी ऐसा नहीं करना चाहिए, जब आप मुख्य द्वार के पास रजनीगंधा का फूल लगाते हैं तो यह सभी तरह के पॉजिटिव एनर्जी को सोख लेता है।
नही उगाएं कैक्टस
आपको गलती से भी घर के मुख्य द्वार पर कैक्टस का पौधा नहीं लगाना चाहिए। कैक्टस के पौधे को निगेटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है। जिस वजह से मेंटल प्रॉब्लम्स, अशांति और स्ट्रेस का कारण बन सकते हैं।
pc- housing