Vastu Shastra: पर्स में रखले आप भी ये चीजें, बरकत के खुलेंगे रास्ते, लक्ष्मी जी की बरसेगी कृपा
- byShiv
- 12 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु का हमारे जीवन में बहुत ही बड़ा महत्व, अगर हम वास्तु नियमों से चलते हैं तो इसका बहुत ही बड़ा फायदा होता है। ऐसे में पैसे रखने वाले पर्स को लेकर भी वास्तु नियम है। मान्यता है कि पर्स धन आकर्षित करने का एक अहम जरिया होता है। कहते हैं कि पर्स में कुछ शुभ चीजें रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
पर्स का संबंध सिर्फ पैसों से नहीं
पर्स केवल रुपये रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की आर्थिक ऊर्जा से भी जुड़ा होता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, अगर पर्स में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे तो धन आगमन के रास्ते खुलते हैं और फिजूल खर्चाे में कमी आती है।
पीपल का पत्ता रखना है शुभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीपल के वृक्ष में विष्णु जी का वास होता है। ऐसे में अपने पर्स में पीपल का पत्ता रखना शुभ होता है। इसके लिए ताजा, साफ और बिना कटा-फटा पीपल का पत्ता लेकर उसे गंगाजल से शुद्ध करें। इस पर केसर या चंदन से श्रीं लिखें और पत्ते को सुखाकर पर्स में संभालकर रख दें। इससे धन आकर्षित होता है और आर्थिक स्थिरता आती है।
कौड़ी से आती है बरकत
वास्तु में सफेद या पीली कौड़ी को बेहद शुभ माना गया है। समुद्र मंथन से उत्पन्न होने के कारण इसे देवी लक्ष्मी का प्रिय कहा जाता है। मान्यता है कि लक्ष्मी जी के चरणों से स्पर्श कराकर कौड़ी को पर्स में रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा मिलती है।
pc- nari.punjabkesari.in





