Vastu Shastra: रसोई से जुड़ी ये गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपके जेब का पूरा गणित
- byShiv
- 06 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। वास्तु में आपने देखा होगा की कई तरह के नियमों के बारे में बताया गया है। घर निर्माण से लेकर किचन तक के लिए भी, किचन को घर का मुख्य हिस्सा माना जाता है। रसोई केवल खाना बनाने की जगह नहीं है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र है। धार्मिक मान्यता है कि रसोई घर में मां अन्नूपूर्णा का वास रहता है। ऐसे में रसोई से जुड़ी ये गलतियां बिल्कुल भी न करें।
भूलकर भी न करें ये गलतियां
रसोई में कभी भी टूटे फूटे हुए कांच या चटके बर्तनों का इस्तेमाल न करें। ये चीजें दरिद्रता का प्रतीक मानी जाती है और इनका इस्तेमाल करने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।
रसोई में अन्न की देवी अन्नपूर्णा का वास होता है तो यहां जूते चप्पल पहनकर कभी भी प्रवेश न करें।
रसोईघर को कभी भी पूरा अंधेर कर के न छोड़ें। रात के समय भी कोई एक लाइट जलाकर रखें।
वास्तु शास्त्र में आग और पानी को एक दूसरे का शत्रु माना गया है। तो रसोई में सिंक और चूल्हा को कभी भी बिल्कुल आमने-सामने न रखें।
pc- tv9





