Vastu Tips: घर में है वास्तु दोष या बुरी नजर? एक चुटकी नमक से दूर होंगी जीवन की ये 3 बड़ी समस्याएं

PC: Amar ujala

जिंदगी में सब कुछ ठीक चलते-चलते अचानक धन संकट, पारिवारिक कलह या पति-पत्नी के बीच अकारण तनाव बढ़ना केवल संयोग से नहीं होता है। कई बार ये वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव के कारण होते हैं। यदि आप या आपका परिवार भी ऐसी समस्याओं से जूझ रहा है, तो वास्तु शास्त्र में नमक से जुड़े कुछ बेहद सरल और प्रभावी उपाय बताए गए हैं:

1. नमक के पानी से करें मुख्य द्वार की सफाई  
जब आपकी प्रगति से दूसरों को ईर्ष्या होती है, तो उनकी नकारात्मक सोच से घर में 'दृष्टि दोष' (बुरी नजर) लग जाता है। इससे बचाव के लिए रोज सुबह घर के मुख्य दरवाजे की दहलीज़ और खिड़की की चौखट को नमक मिले पानी से पोछें। यह उपाय घर को हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षित रखता है।

PC: Amar ujala

2. धन वृद्धि और सुख-समृद्धि के लिए नमक का दान
यदि घर में पैसा नहीं टिकता तो नमक का दान किसी अन्न क्षेत्र या गोदाम जैसी जगह पर करें। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में बरकत और धन का स्थायित्व आता है।

PC: AMAR UJALA

3. मानसिक शांति और चैन की नींद के लिए
अगर रात में बार-बार नींद टूटती है या आप डरावने सपनों की वजह से बार बार उठ जाते हैं तो एक चुटकी नमक को कपड़े की छोटी थैली में बांधकर अपने तकिए के नीचे रखकर सोएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह उपाय आसपास की नकारात्मक शक्तियों को सोख लेता है और सुखद नींद प्रदान करता है।