Video viral: नाबालिग से मिलने आधी रात घर पहुंचा युवक, फिर लड़की के घर वालो किया नंगा नाच, निर्वस्त्र कर किया उसके साथ...वीडियो हो रहा...

इंटरनेट डेस्क। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक बड़ी ही खतरनाक घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों में हाथ पांव फूले हुए है। जी हां यहा 16 वर्षीय लड़की से मिलने गए 21 वर्षीय युवक को लड़की के परिजनों ने पहले पकड़ा और फिर उसे नग्न कर पीटा। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और अब सोशलमीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।

क्या बता रही पुलिस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने बताया कि घटना आठ अप्रैल की रात मालखरौदा थाना क्षेत्र के बड़े रवेली गांव की है, यहा एक राहुल नाम का लड़का 16 वर्षीय लड़की से मिलने के लिए पहुंचा था। लड़की के परिजनों ने रात में युवक को अपने घर पर पकड़ लिया और कथित तौर पर उसे बंधक बना लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने राहुल को रातभर कथित तौर पर चप्पल, केबल तथा पाइप से पीटा। उन्होंने बताया कि नौ अप्रैल की सुबह राहुल को नग्न कर गांव की सड़कों पर पीटा गया।

वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पीड़ित एक पेड़ के नीचे एक चबूतरे पर बैठा दिख रहा है और एक व्यक्ति उसके पैरों पर रस्सी से मार रहा है। एक अन्य वीडियो में, पीड़ित को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि लड़की के माता-पिता ने उसे एक कमरे में पकड़ लिया और फिर अन्य लोगों को बुला लिया जिसके बाद उसे पूरी रात पीटा गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राहुल को रायगढ़ जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

pc- punjab.punjabkesari.in