Viral Video: महिला आईपीएस भेष बदलकर उतरी सड़कों पर, 40 लोगों ने की छेड़छाड़, वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 14 May, 2026
इंटरेनट डेस्क। सोशल मीडिया का जमाना हैं और आपने देखा होगा की कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, इन वीडियो में कई चीजें सामने आती रहती हैं, पिछले कुछ दिनों में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं। इससे लगातार महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठता है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले दावों पर सवालिया निशान लग गया है।
असल में घटना क्या है?
हैदराबाद की मलकाजगरी पुलिस कमिश्नर वी. समुति ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा का रिव्यू करने के लिए एक खास अंडरकवर ऑपरेशन चलाया। वह रात के अंधेरे में एक आम महिला के भेष में सड़कों पर उतरीं। एक चौंकाने वाली घटना में, 40 आदमियों ने उनके साथ बदसलूकी की। वी. समुति रात 12.30 बजे से सुबह 3.30 बजे के बीच दिलसुखनगर बस स्टॉप पर नॉर्मल कपड़ों में खड़ी थीं। पुलिस कमिश्नर होने के बावजूद, कोई उन्हें पहचान नहीं सका। इस तीन घंटे के दौरान, 40 आदमियों ने उनके साथ बदसलूकी की।
हैरानी की बात यह है कि इसमें सिर्फ शराबी ही नहीं, बल्कि बहुत पढ़े-लिखे स्टूडेंट और प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारी भी शामिल थे। इन लोगों ने सुमति से बहुत बुरे सवाल पूछे, जैसे, तुम्हारा रेट क्या होगा? जब यह सब हो रहा था, तो कुछ दूरी पर सादे कपड़ों में पुलिस की एक टीम तैनात थी। अगर किसी ने भी बदतमीज़ी करने की कोशिश की, तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
pc- rochakkhabare.com




