WB Elections 2026: बंगाल में भाजपा को पूर्ण बहुमत, ममता दीदी का राज खत्म, जश्न शुरू, पीएम मोदी जाएंगे भाजपा मुख्यालय

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में अमित शाह की भविष्यवाणी सही होती दिख रही है। उन्होंने कहा था की चार मई के बाद ममता दीदी को बाई बाई कहना पड़ेगा। अब बता दें की हो भी ऐसा ही रहा है। बंगाल की 294 में से 293 विधानसभा सीटों के परिणाम आज घोषित होंगे। राज्य के 77 मतगणना केंद्रों पर बेहद कड़ी सुरक्षा में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है और दोपहर तक साफ हो जाएगा कि बंगाल में किसकी सरकार बनेगी।

रूझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत
बता दें की दोपहर तक के रूझानों में भाजपा को यहां बहुमत मिल गया है। इससे पहले बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कोलकाता स्थित बीजेपी कार्यालय के बाहर जश्न शुरू हो गया है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, बीजेपी 173 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

मतगणना वाले दिन पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा,बीजेपी सरकार बना रही है। टीएमसी कुछ सीटें जीत रहे हैं,लेकिन जैसा मैं पहले से कहता आ रहा हूं,वे तीन अंकों तक नहीं पहुंच पाएंगे। पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। बंगाल सहित असम,तमिलनाडु के चुनाव परिणामों से गदगद पीएम मोदी आज शाम दिल्ली स्थित भाजपा के मुख्यालय जाएंगे।

pc- BBC