WB Elections 2026: पश्चिम बंगाल में शुरूआती रूझानों में भाजपा को बहुमत, टीमएमसी को झटका

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए आज मतगणना हो रही है। वोटिंग के आखिरी दिन आए एग्जिट पोल में यहां भाजपा को बहुमत दिखाया गया था, होता वहीं दिख रहा है। यहां भाजपा शुरूआती रूझानों में बहुमत के आंकड़े की और बढ़ रही है। खबर लिखे जाने तक यहां भाजपा 151 और टीएमसी 115 के रूझानों के साथ चल रही है।

वहीं बंगाल चुनाव के रुझानों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, थोड़ा इंतजार कीजिए। अभी बहुत जल्दी है। स्थिति रात 11-12 बजे तक ही स्पष्ट होनी शुरू होगी और तब भी हालात बदल सकते हैं। लोकतंत्र की जीत होगी, हमें पूरा भरोसा है कि हम उन कई राज्यों में जीत हासिल करेंगे जहां हम सीधे चुनाव लड़ रहे हैं और जहां हमारी स्थिति मजबूत है।

तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में रुझानों में सत्ता परिवर्तन होता हुआ दिखाई दे रहा है। जहां तमिलनाडु में टीवीके लीड कर रही है, वहीं बंगाल में बीजेपी और केरल में कांग्रेस आगे है।

pc- ndtv