WB Elections 2026: बंगाल में पहले चरण में बंपर वोटिंग, टूटा रिकॉर्ड, 92.72 प्रतिशत हुआ कुल मतदान

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पहले फेज के मतदान में जमकर वोटिंग हुई है। यहा 152 सीटों पर चुनाव हुए है। गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले गए हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को रिकॉर्ड वोटिंग हुई। बंगाल की 294 में से 152 सीटों पर पहले फेज में 92.72 प्रतिशत मतदान हुआ। छिटपुट हिंसक घटनाएं भी हुईं। दो भाजपा विधायकों पर हमला हुआ।

दोनों जगहों पर टूटे रिकॉर्ड
इसके साथ ही तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 85.14 प्रतिशत वोटिंग हुई। दोनों राज्यों में आजादी के बाद अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। इससे पहले तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मतदान 2011 में 78.29ः था, जबकि बंगाल में 2011 में 84.72ः मतदान दर्ज किया गया था।

ममता बनर्जी ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मौके पर ममता ने वोटिंग के बाद कहा कि बंगाल की जनता ने एसआईआर के खिलाफ बंपर वोटिंग की है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि टीएमसी का सूरज ढल चुका है। इससे पहले असम, केरलम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को एकसाथ आएंगे।

pc- asiannewsbharat.com