WB Elections 2026: पीएम मोदी ने बंगाल में कहा, चार मई को हर अन्याय, हर अत्याचार की फाइलें खुलेंगी,ये मोदी की गारंटी हैं
- byShiv
- 25 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों का पहला चरण पूरा हो चुका हैं और दूसरे चरण के लिए प्रचार प्रसार जोरो पर है। इस बीच बीजेपी ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी ने उन्हें पानिहाटी से टिकट दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लिए प्रचार करने पानिहाटी पहुंचे हैं। पानिहाटी में विशाल रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टीएमसी पर जमकर हमला बोला।
क्या कहा पीएम मोदी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने कहा, पहले चरण से बीजेपी की जीत का शंखनाद हो गया है। दूसरे चरण में विश्व ध्वज फहराना है। अपनी हार देखकर टीएमसी बौखला गई है। टीएमसी को गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिल रही है। टीएमसी के गुंडों को कोई नहीं बचा पाएगा।
टीएमसी पर भड़के पीएम मोदी
खबरों की माने तो पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब बंगाल की बेटियां न्याय मांगती है तो टीएमसी की निर्मम सरकार बेटियों को एक ही बात कहती है कि रेप से बचना है, जिंदा रहना है तो घर से बाहर ही न निकलों। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि बीजेपी बेटियों के सपनों को नहीं कुचलने देगी। उन्होंने कहा, जब मैं आया रैली में तो एक बहन ने मुझे राखी भेंट की है। बंगाल की बहनों को उनका ये भाई भरोसा देता है कि बहनों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वाेपरि होगी। चार मई को बीजेपी सरकार बनने के बाद उनपर हुए हर अन्याय, हर अत्याचार की फाइलें खुलेंगी और ये मोदी की गारंटी है।
pc- newsarenaindia.com






