WB Elections 2026: पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर निशाना, कहा, झालमुड़ी मैंने खाई लेकिन झाल टीएमसी को लगी है

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग हो चुकी हैं और अब दूसरे की तैयारी चल रही है। इस बिच चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने कृष्णानगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए झालमुड़ी का जिक्र कर ममता बनर्जी पर तंज कस दिया है। 

क्या बोले पीएम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने मजाकिया लहजे में कहा कि झालमुड़ी उन्होंने खाई लेकिन उसकी झाल यानी मिर्ची टीएमसी को लगी है। बता दें कि बंगाल में गुरुवार को 16 राज्यों की 152 सीटों पर मतदान हो चुका हैं। पीएम मोदी हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान बंगाल पहुंचे थे जहां उन्होंने एक लोकल दुकान से झालमुड़ी खरीद कर खाई थी। इस घटना का वीडियो प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ। 

सभा को कर रहे थे संबोधित
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम कृष्णानगर में इसी घटना का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झालमुड़ी मैंने खाई लेकिन झाल टीएमसी को लगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कमल का खिलना तय है। 4 मई को बंगाल में भी बीजेपी की जीत का जश्न होगा। मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी। उन्होंने आगे कहा, “वैसे मैंने सुना है कि झालमुड़ी ने भी कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है। झालमुड़ी मैंने खाई लेकिन झाल टीएमसी को लगी है।

pc- patrika news,dailypioneer.com, kalingatv.com