WB Elections 2026: टीएमसी नेता ने कहा, शुभेंदु अधिकारी को पड़ेंगे 2 थप्पड़, क्या एग्जिट पोल के नतीजों से बोखला गई टीएमसी?
- byShiv
- 30 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में चुनावी शोर थमने के बाद अब सबकी नजरें 4 मई के नतीजों पर टिकी हैं। लेकिन असली ड्रामा अब शुरू हुआ है। एग्जिट पोल के सामने आने के बाद जैसे ही सर्वे के आंकड़ों ने भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर या कहीं-कहीं भाजपा को बढ़त दिखाई, तृणमूल कांग्रेस के खेमे में हलचल मच गई। उत्तर 24 परगना के कमरहाटी से टीएमसी प्रत्याशी मदन मित्रा ने भाजपा के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी को निशाने पर लिया है।
दिया ये बयान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मित्रा ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी को इस चुनाव में दो थप्पड़ पड़ेंगे एक नंदीग्राम की ओर से और दूसरा भवानीपुर की ओर से। इस तरह के बयान के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या टीएमसी एग्जिट पोल के दावों से सच में डर गई है? भले मित्रा ने जोर देकर कहा कि ममता बनर्जी की सत्ता में वापसी तय है और टीएमसी 200 से अधिक सीटें जीतकर विरोधियों के दांत खट्टे कर देगी।
मदन मित्रा का विवादित ‘थप्पड़’ वाला बयान
मदन मित्रा का यह कहना कि शुभेंदु अधिकारी को दो थप्पड़ पड़ेंगे, केवल एक चुनावी जुमला नहीं बल्कि एक गहरा राजनीतिक प्रहार है। नंदीग्राम वह सीट है जिसने पिछली बार ममता बनर्जी को शिकस्त दी थी, और भवानीपुर दीदी का अपना गढ़ है। मित्रा का मानना है कि इस बार शुभेंदु अधिकारी का जादू इन दोनों ही जगहों पर बेअसर साबित होगा।
pc- parbhat khabar






