WB Elections: टैगोर की जयंती पर होगा बंगाल में सीएम का शपथ ग्रहण, मुख्यमंत्री की रेस में ये 3 नाम सबसे आगे...
- byShiv
- 06 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में पहली बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण 9 मई को होगा। इस दिन रवीद्र नाथ टैगोर की जयंती है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने इसकी जानकारी दी। पार्टी की और से पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए है। ऐसे में अब बस सीएम के नाम का ऐलान होना है। ऐसे में सबसे बड़ी चर्चा एक ही हैं की कौन हैं जो इस प्रदेश की कमान को संभालेगा।
क्या सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे
अगले एक- दो दिन में बीजेपी विधायक दल की मीटिंग होगी, जिसमें सीएम का नाम तय किया जाएगा। बीजेपी ने इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बंगाल में बीजेपी का पहला सीएम कौन होगा, इसे लेकर चर्चाओं और मीटिंग्स का दौर भी चल रहा है। बीजेपी के पहले सीएम के लिए सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वजह ये कि उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम से हराया और इस बार फिर भवानीपुर से ममता बनर्जी को मात दी।
ममता सरकार में रह चुके मंत्री
खबरों की माने तो सुवेंदु अधिकारी ममता सरकार में मंत्री भी रह चुके है। हाल ही हुए विधानसभा चुनावों में अधिकारी ने लगातार हिंदू वोटर्स को एकजुट करने की बात की और अब तक राज्य में नेता प्रतिपक्ष रहे। टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए सुवेंदु टीएमसी के काम करने के तरीके से लेकर पूरे सिस्टम को समझते हैं। ममता सरकार में मंत्री भी रहे। हालांकि बीजेपी का पुराना कैडर ना होना उनकी उम्मीद को थोड़ा कम कर सकता है। ऐसा भी नहीं है कि बीजेपी ने दूसरे पार्टी से आए नेताओं पर भरोसा नहीं किया। असम इसका एक उदाहरण है, जहां बीजेपी ने हेमंत बिस्व सरमा को सीएम बनाया।
संघ के ये नेता भी रेस में
बीजेपी के एक नेता ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि संघ एंगल देखने पर मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य और दिलीप घोष का नाम सामने आता है। दिलीप घोष ने राज्य में बीजेपी का जनाधार बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि पिछले चुनाव से इस चुनाव के बीच वह कुछ नाराज भी चल रहे थे। वह अपने आक्रामक राजनीतिक शैली और जमीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। सामिक भट्टाचार्य को बूथ स्तर के प्रबंधन में माहिर माना जाता है।
pc- english.mathrubhumi.com






