WB Elections: ममता बनर्जी ने नहीं दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया विधानसभा को भंग

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में 9 मई को नई सरकार का गठन होने जा रहा है। इसके साथ ही यहां नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। हालांकि अभी नाम सामने नहीं आया है। लेकिन अब एक बड़ी खबर यह हैं की पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने विधानसभा को भंग करने की घोषणा कर दी है। आज ही बंगाल विधानसभा का कार्यकाल भी पूरा हो रहा था। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभी तक अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया था। बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आए थे, जिसमें बीजेपी को 207 और टीएमसी को 80 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

ममता बनर्जी ने लगाए थे आरोप
मीडिया रिपेाटर्स की माने तो चुनावी नतीजे आने के बाद ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि करीब 100 सीटों पर बेईमानी से टीएमसी को हराया गया है। हालांकि भाजपा ने सभी आरोपों को नकारा है। ममता बनर्जी ने कहा है कि एसआईआर में करीब 31 लाख नाम कटे हैं और बीजेपी को टीएमसी से 32 लाख अधिक वोट मिले हैं। ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ रही थी और हार गई थीं। सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को करीब 15 हजार वोटों से हराया है।

आज होगी बैठक
खबरों की माने तो 8 मई को भाजपा विधायक दल की बैठक है और उसी में पार्टी विधायक दल का नया नेता चुनेगी। 2021 में बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना था और उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई थी। बीजेपी जिसे विधायक दल का नेता चुनेगी, वही राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनेगा। 9 मई को बंगाल में मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। 

pc- BBC,newindianexpress.com, newsonair.gov.in