WB Elections: 9 मई को होगा पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण, भाजपा नेता आज ही जा रहे दिल्ली
- byShiv
- 05 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। बंगाल में भारी प्रचंड के साथ बहुमत हासिल करने वाली भाजपा यहां अपनी सरकार बनाने की तैयारी में जुट चुकी है। जी हां नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह की तारीख भी तय हो गई है। बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने घोषणा की है कि 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
हालांकि, बंगाल के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इसे लंबे समय से पूर्वी भारत में विपक्ष का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण 9 मई को होगा। बंगाल में 9 मई इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है।
सीएम की रेस में सुवेंदु सबसे आगे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब बंगाल में सरकार गठन की कवायद शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी सहित राज्य भाजपा के शीर्ष नेता मंगलवार को ही नई दिल्ली जा रहे हैं। माना जा रहा है प्रदेश नेतृत्व दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सरकार गठन को लेकर मंत्रणा करेंगे।
pc-insta






