Weather Update: राजस्थान में मौसम के अलग रंग, एक तरफ आंधी बारिश के साथ गिर रहे ओले, मारवाड़ में तप रही धरती
- byShiv
- 08 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस समय दो तरके मौसम देखने को मिल रहे है। एक तरफ प्रदेश में ओले गिर रहे हैं बारिश हो रही हैं और दूसरी तरफ मारवाड़ में धरती तप रही ही है। गुरूवार को भी प्रदेश के कई जिलों में शाम को बारिश के साथ ओले गिरे, जिसके बाद शाम को मौसम ठंडा हो गया। राजस्थान में मई की शुरुआत के साथ ही मौसम ठंडा हो रहा है।
दूसरी और बढ़ रहा तापमान
मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे गर्म इलाका जैसलमेर रहा। यहां पारा 45.1 डिग्री तक पहुंच गया, पश्चिमी राजस्थान के अन्य जिलों में भी तपिश बरकरार है। बाड़मेर में तापमान 44.2, फलोदी में 43.6 और बीकानेर में 43 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आज भी कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने आज बारां, धौलपुर, डीग, भरतपुर और अलवर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की-मध्यम वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आगामी 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन से चार दिनों में जोधपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।
pc- bhaskar up/uk






