Weather Update: राजस्थान में कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट, तापमान में आई गिरावट, 11 जुलाई के बाद धीमा पड़ेगा मानसून
- byShiv
- 10 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। इसके चलते राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग जयपुर केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी मुख्य रूप से जयपुर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली और बारां जैसे जिलों को केंद्र में रखकर दी गई है।
अलर्ट जारी
राजधानी जयपुर सहित अलवर और भरतपुर जैसे मैदानी इलाकों में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन शहरों में बादलों की आवाजाही के साथ ही कहीं-कहीं मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। अरावली की पहाड़ियों से सटे होने के कारण इन जिलों में अचानक से तेज हवाओं का झोंका आने की संभावना बनी हुई है। शेखावाटी क्षेत्र के सीकर और चूरू जिलों में भी मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ ह। यहां पिछले कुछ समय से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
मानसून की रफ्तार हुई धीमी
राजस्थान में लगातार कई दिनों तक सक्रिय रहने के बाद अब मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 जुलाई से आगामी एक सप्ताह तक राज्य में कमजोर मानसूनी परिस्थितियां बनी रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना कम है।
pc- news18






