Weather update: राजस्थान में 14 और 15 मार्च को बारिश का अलर्ट, तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार
- byShiv
- 11 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस बार गर्मी ने होली से पहले ही तीखे तेवर दिखा दिए थे और इसका असर अब और बढ़ गया हैं, लगातार तापमान 40 डिग्री को पार कर रहा है। और लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं, मरूधरा के कई हिस्सों में पारा सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा पहुंचा है, जिससे मार्च के महीने में ही मई जैसी तपिश का अहसास हो रहा है। इस सीजन में लगातार तीसरे दिन राज्य का अधिकतम तापमान आसमान छू रहा है। हालात यह है कि दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बाड़मेर लगातार दूसरे दिन राज्य का सबसे गर्म शहर रहा।
क्या कह रहा मौसम विभाग
मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इसके साथ ही 14-15 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान के तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ बढ़त दर्ज की है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो सीकर के फतेहपुर में यह 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
बुधवार को हीट वेव की चेतावनी
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, आगामी 48 घंटों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, बुधवार को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों (जोधपुर और बाड़मेर संभाग) में हीट वेव चलने का अनुमान है, प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय सीधे धूप से बचने की सलाह दी है। भीषण गर्मी के बीच मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बताया हैं कि 14 मार्च को उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसका प्रभाव 14 और 15 मार्च को पूरे राजस्थान में दिखाई देगा। इस सिस्टम की वजह से कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी और बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने 14 मार्च को प्रदेश के 19 जिलों में बारिश और ओले गिरने का ‘येलो अलर्ट जारी किया है।
pc-etvbharat.com





