Weather Update: राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में बरस रही आग, हीटवेव का दौर हुआ शुरू, पूर्व में आंधी बारिश का अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में गर्मी ने एक बार फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। प्रदेश में जहां एक तरफ हीटवेव का दौर शुरू हो चुका हैं तो दूसरी तरफ आंधी बारिश अपना रूप दिखा रही है। वैसे मई का महीना हैं तो गर्मी भी अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है। प्रदेश के मौसम में इस समय दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं, एक ओर जहां पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में भीषण लू का नया दौर शुरू हो गया है, वहीं दूसरी ओर पूर्वी हिस्सों में अभी भी आंधी और हल्की बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। 

बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की बात की है। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है। बाड़मेर में पारा 44.6 डिग्री और फलोदी में 43.6 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में इन इलाकों में भीषण लू चल सकती है।

8 जिलों येलो अलर्ट
वहीं मौसम विभाग ने राजस्थान के जयपुर सहित अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, बूंदी, कोटा और बारां जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार, इन जिलों में हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

pc- ndtv raj