West Bengal: सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में हिस्ट्रीशीटर सहित 3 गिरफ्तार, बिहार यूपी से हुई हैं...
- byShiv
- 11 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में बंगाल पुलिस की एसटीएफ ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तारी हुई है।
कुछ देर में होगा खुलासा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पश्चिम बंगाल पुलिस प्रेस नोट जारी कर पूरे केस का खुलासा कुछ देर में करेगी। मालूम हो कि शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की 6 मई की रात 24 परगना जिले में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।
बिहार से गिरफ्तारी
मिली जानकारी के अनुसार शुभेंदु अधिकारी के पीए पर हुई गोलीबारी के मामले में पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने बिहार के बक्सर जिले से विशाल श्रीवास्तव नामक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। विशाल श्रीवास्तव को बिहार पुलिस के सहयोग से बक्सर के मुफ़स्सिल पुलिस स्टेशन से हिरासत में लिया गया। विशाल श्रीवास्तव को बक्सर के पांडे पट्टी गांव से पकड़ा गया। विशाल श्रीवास्तव पर 15 से ज़्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, लूट और डकैती के मामले भी शामिल है, विशाल श्रीवास्तव बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्र नाथ रथ की हत्या के मामले में भी एक संदिग्ध था। बाकी दो आरोपियों की पहचान राज सिंह और मयंक के रूप में हुई है।
pc- aaj tak






