West Bengal: टीएमसी प्रमुख बनर्जी पर भड़क गए पूर्व सीएम, कहा-सबकुछ हाथ से निकलने के बाद आप जागी हैं, बीजेपी को....
- byShiv
- 12 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की विपक्षी एकता की अपील पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। मीडिया रिपोटर्स की माने उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सबकुछ हाथ से निकलने के बाद आप जाग रही हैं, बीजेपी को कोलकाता ले जाने वाली आप ही हैं, बघेल का साफ तौर से मानना है कि ममता बनर्जी को अन्य बीजेपी-विरोधी ताकतों की अहमियत का एहसास तब हुआ जब उन्हें बंगाल में करारी हार का सामना करना पड़ा।
क्या कहा बघेल ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, उन्हें ये बात बहुत जल्दी समझ में आ गई। बीजेपी तो वहां थी ही नहीं, बीजेपी को बंगाल में कोलकाता ले जाना का काम तो आप ने किया, आपने ही बीजेपी के बारे में कहा था कि ये हमारे बिल्कुल नैसर्गिक मित्र हैं, आज जब सबकुछ हाथ से चला गया है तो आप जाग रही हैं।
ममता बनर्जी ने सियासी पार्टियों से क्या अपील की?
पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने पूरे देश में बीजेपी को रोकने के लिए सामान्य विचारधारा की पार्टियों को एकजुट होने की अपील की। ममता बनर्जी ने 9 मई को कहा, राज्य में हर जगह चुनाव के बाद हिंसा की गूंज सुनाई दे रही है, मैं सभी बीजेपी विरोधी ताकतों, सभी छात्र और युवा संगठनों, और सभी गैर-सरकारी संगठनों से एकजुट होने का आह्वान करती हूं, हम बीजेपी के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चा बनाना चाहते हैं।
pc- mathrubhumi.com






