Year Ender 2024: लोकसभा चुनाव में इस साल यूपी में हुई राहुल की वापसी, प्रियंका गांधी का भी हुआ राजनीति में पदार्पण
- byShiv
- 24 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। पूरा विश्व नए साल 2025 के स्वागत के लिए तैयार है और आप भी इसकी तैयारी में लगे होंगे। साल 2024 की बात करें तो इसमें कई अच्छी और बुरी यादें रह जाएंगी। इस दौरान राजनीतिक गलियारों में भी कई हलचलें हुईं, तो आज जानते हैं की साल 2024 में क्या राजनीतिक उठा पटक देखने को मिली।
राहुल गांधी की वापसी
लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फिर से यूपी में वापसी हुई। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में जहां राहुल गांधी को यूपी के अमेठी लोकसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं इस बार के लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने अमेठी में वापसी की है। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी को अमेठी सीट पर हार का सामना करना पड़ा था।
प्रियंका गांधी का चुनावी पदार्पण
नेहरू-गांधी परिवार की एक अन्य सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस साल राजनीतिक में सक्रिय रूप से पदार्पण किया। हाल ही हुए लोकसभा के उपचुनाव में वायनाड की सीट पर कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी को वायनाड सीट से प्रत्याशी के तौर पर उतारा। इस उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने 64.99 प्रतिशत वोट प्राप्त कर जीत हासिल की।
pc- aaj tak