Year Ender 2024: साल 2024 में इन क्रिकेटर्स को पेरेंट बनने मिला मौका, खुशियों से हो गए सराबोर
- byShiv
- 27 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। साल 2024 कई लोगों के लिए बहुत खास रहा, इस साल उन्हें कई तरह की खुशियां मिली। सिलेब्रिटीज की बात करें, तो सिलेब कपल्स के लिए यह साल खुशियों से भरा रहा क्योंकि उनके घर नन्हीं किलकारियां गूंजी हैं। जी हां, साल 2024 में कई पॉपुलर क्रिकेटर को पेरेंट बनने का मौका मिला। तो चले जानते हैं उनके बारे में।
विराट-अनुष्का
साल की शुरुआत में ही 15 फरवरी, 2024 को अनुष्का शर्मा के घर बेटे का जनम हुआ। अनुष्का ने अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी को एकदम सीक्रेट रखा था और उनकी डिलीवरी लंदन में हुई थी। इसके बाद से अनुष्का भारत में कम ही नजर आई हैं। विराट और अनुष्का ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है।
रोहित बने पिता
इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित शर्मा साल 2024 में 15 नवंबर को दूसरी बार पिता बने थे। इस बार उनके बेटा हुआ था और इससे पहले उन्हें एक बेटी है। रोहित शर्मा और उनकी पत्नी ने अपने बेटे का नाम अहान रखा है। रितिका ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को शेयर किया था।
pc- navbharat