Year Ender 2024: इन पांच बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में बनाए सर्वाधिक रन, इस स्थान पर हैं यशस्वी जायसवाल
- byhanumnan
- 19 Dec, 2024

खेल डेस्क। साल 2024 का समापन होने वाला है। इस साल कई क्रिकेटरों का जलवा देखने को मिला है। इनमें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट और भारत के यशस्वी जायसवाल भी शामिल है। आज हम आपको अभी तक इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं।
इस लिस्ट में पहले स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट हैं, जिन्होंने इस साल 17 मैचों की 31 पारियों में 1556 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 262 रन रहा है। उन्होंने इस साल छह शतक लगाए हैं। भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 14 मैचों की 27 पारियों में 1312 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 214 रन रहा है।
उन्होंनें इस साल तीन शतक लगाए हैं। इंग्लैंड के बीएम डकेट ने 17 मैचों की 32 पारियों में 1149 बनाए हैं। वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे। इसी टीम में हैरी ब्रुक ने 12 मैचों की 20 पारियों में 1100 और श्रीलंका के मेंडिस ने 9 मैचों की 16 पारियों में 1049 रन बनाए हैं।
PC: espncricinfo