Year Ender 2024: इस साल विवादों में रही हैं ये चार फिल्में, एक में तो अमिताभ ने भी किया था काम
- byhanumnan
- 25 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। साल 2024 में कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े हैं। इस साल की सबसे सफल फिल्म अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 रही है। वहीं इस साल कई फिल्में विवादों में भी रही हैं। इस साल द साबरमती रिपोर्ट, महाराज, हम दो हमारे बारह, और कल्कि 2898 एडी विशेष रूप से विवादों में रही हैं। गुजरात के गोधरा कांड पर बनी विक्रांत मैसी स्टारर द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर जमकर विवाद हुआ है।
बॉलीवुड के स्टार अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म महाराज पर हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था। गुजरात हाई कोर्ट ने इस फिल्म पर रोक लगा दी थी।
बढ़ती जनसंख्या की समस्या पर बनी फिल्म हम दो हमारे बारह फिल्म की रिलीज पर शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने 13 जून को रोक लगा दी थी। हालांकि बाद में इसे रिलीज किया गया। इस फिल्म पर मुस्लिम समाज पर निशाना साधने का आरोप लगा था। वहीं अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर कल्कि 2898 एडी पर धार्मिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।