Year Ender 2024: इन भारतीय महिलाओं ने विदेशी मंच पर बिखेरी अपनी चमक

इंटरनेट डेस्क। साल 2024 कई भारतीय महिलाओं के लिए यादगार साबित हुआ है। इन महिलाओं ने विदेशी मंचों पर अपनी छाप छोड़ी है। इसी कारण ये महिलाएं इस साल विशेष रूप से सुर्खियों में रही हैं। आज हम आपको उन्हीं महिलाआओं के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

बॉलीवुड के स्टार अभिनेता आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव के लिए ये साल यादगार रहा है। इस साल दिल छूने वाली फिल्म लापता लेडीज के साथ डायरेक्टर की कुर्सी पर वापसी की। ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म को 97वें ऑस्कर में भारत की ओर से प्रवेश मिला। इस फिल्म को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स’ चॉइस) का पुरुस्कार भी मिला।

वहीं गुनीत मोंगा भी इस साल चर्चा में रही हैं। उनकी अनुजा फिल्म को ऑस्कर में बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इसके माध्यम से गुनीत मोंगा ने इस साल भारतीय सिनेमा की एक अहम शख्सियत के तौर पर अपनी जगह को और मजबूत किया। वहीं प्रेरणा सिंह, एकता कपूर, जोया अख्तर और रीमा कागती के लिए भी ये साल बहुत ही विशेष रहा है।

PC: indiatv