Year Ender 2024: 250 करोड़ रुपए के बजट की ये फिल्म साबित हुई सुपर फ्लॉप, किया केवल इतना बिजनेस

इंटरनेट डेस्क। कुछ ही दिनों के बाद साल 2024 की विदाई हो जाएगी। इस साल कई कम बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचाया है। वहीं कई बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में असफल रही हैं। उन्हीं में एक अजय देवगर की फिल्म मैदान है। 

11 अप्रैल को सिनेमाघरों में इस फिल्म को तीन भाषाओं में रिलीज किया गया। हालांकि 250 करोड़ रुपए के बजट में बनी ये फिल्म दुनियाभर में केवल 68 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ही कर सकी। कोच सैयद अब्दुल रहीम की असल जिंदगी की कहानी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया।

 सैयद अब्दुल रहीम भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम काल के निर्माता रहे है। उनके नेतृत्व में अंडरडॉग भारतीय फुटबॉल टीम ने  1962 के जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। मैदान में अजय देवगन का अभिनय देखने को मिला। हालांकि वह अपने अभिनय के दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में असफल रहे।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें