Year Ender 2024: इस साल कई दिग्गजों ने दुनियां को कहा अलविदा, जाने आप भी उनके बारे में

इंटरनेट डेस्क। साल 2024 समाप्त होने जा रहा हैं और इसके साथ ही नया साल आने वाला है। इसके साथ ही आप नए साल के स्वागत की तैयारी भी कर रहे होंगे। ऐसे में आज हम जानेंगे की कई बड़ी हस्तियों ने हमें इस साल अलविदा कहा है। चाहे राजनीति, खेल हो या फिल्म जगत हो, कई बड़े दिग्गज हमारा साथ छोड़ गए। तो जानते है।

जाकिर हुसैन
शास्त्रीय संगीत में भारत को अलग पहचान दिलाने वाले मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया। वो 73 साल के थे। जाकिर ने 7 साल की उम्र में ही बड़े-बड़े कार्यक्रम में परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। वो न सिर्फ महान तबला वादक थे, बल्कि उन्होंने कई फिल्मों के गानों को भी संगीत दिया था।

रतन टाटा
भारत के सबसे बड़े उद्योग घराने टाटा समूह को ऊंचाईयों तक पहुंचाने वाले रतन टाटा ने हाल ही में दुनिया को अलविदा कहा। 9 अक्टूबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। रतन टाटा न सिर्फ व्यापार जगत में बेहतरीन कार्य के लिए जाने जाते हैं, बल्कि समाज सेवा के लिए किए जाने वाले कार्यों के लिए भी जाने जाते थे।

pc-news on air, bhaskar