Yogini Ekadashi fast: योगिनी एकादशी का व्रत करने से मिलते हैं ये पुण्य, पितरों की तृप्ति और वंश वृद्धि के लिए....

इंटरनेट डेस्क। आषाढ़ महीना चल रहा हैं और कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी इस वर्ष 10 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दिन किया गया व्रत आपको कई पापा से मुक्ति दिलाता है। बता दें कि हिंदू धर्म में इस एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से व्यक्ति के जाने-अनजाने में किए गए पापों का नाश होता है तथा जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है। 

क्या होगा इस व्रत को करने से
शास्त्रों के अनुसार योगिनी एकादशी का व्रत स्वास्थ्य, समृद्धि और मोक्ष प्रदान करने वाला माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हुए भी इस दिन अपने भक्तों की प्रार्थना स्वीकार करते हैं और उनके कष्टों का निवारण करते हैं। यह व्रत पितरों की तृप्ति और वंश वृद्धि के लिए भी शुभ माना जाता है।

ऐसे करें व्रत और पूजन
एकादशी के दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर भगवान विष्णु का पीले पुष्प, तुलसी दल, धूप-दीप एवं पंचामृत से पूजन किया जाता है। श्रद्धालु दिनभर निर्जल अथवा फलाहार व्रत रखकर ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करते हैं। सायंकाल विष्णु सहस्रनाम अथवा योगिनी एकादशी व्रत कथा का पाठ करें।

pc- ganeshaspeaks.com