Entertainment
Zareen Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां का हुआ निधन, कई दिनों से थी बीमार
- byShiv
- 08 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 8 अप्रैल को एक्ट्रेस की मां परवीन खान का निधन हो गया है। निधन को लेकर परिवार की ओर से ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आया है।
जानकारी के अनुसार जरीन खान की मां उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं। तबीयत बिगड़ने की वजह से अक्टूबर 2025 में उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जरीन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को मां की बिगड़ी तबीयत की जानकारी दी थी।
जरीन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स से मां के लिए दुआ करने को कहा था। उन्होंने ये भी कहा था कि उनकी मां उनका सबसे बड़ा सहारा हैं। मां के निधन से जरीन खान पूरी तरह टूट गई हैं। मां के निधन के बारे में उन्होंने अब तक सामने आकर कुछ नहीं कहा है।
pc- india tv hindi






