8th Pay Commission: दशहरे के बाद होने जा रही आयोग की बैठक, कर्मचारियों को मिल सकती हैं अच्छी न्यूज, जाने कितना बढ़ेगा वेतन
- byShiv
- 13 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। 8वें वेतन आयोग का कर्मचारियों इंतजार है। लगातार आयोग की बैठके हो रही है। ऐसे में आयोग कर्मचारी संघों, श्रमिक समूहों, पेंशन निकायों समेत अन्य हितधारकों से बातचीत कर विचार और सुझाव इकठ्ठा करने का सिलसिला जारी है। कर्मचारियों और पेंशनर्स को नए वेतनमान का लाभ मिलने की तैयारी जोरों पर है। इसे लेकर ताजा अपडेट की बात करें, तो अक्टूबर का फेस्टिव सीजन अहम है और ठीक दशहरा के बाद दनादन बैठकें होने वाली हैं जो मुंबई में होंगी।
कब तक सौंप जाएगी रिपोर्ट
8वां वेतन कब से लागू होगा इसे लेकर तस्वीर साफ अभी तक नहीं हो सकी है। लेकिन बता दें कि इसके पैनल का गठन बीते साल 3 नवंबर 2025 को किया गया था और इसे हितधारकों के साथ अपनी चर्चाओं के बाद सिफारिशें पेश करने के लिए 18 महीनों का समय दिया गया है। इस हिसाब से आयोग को अपनी सिफारिशें की औपचारिक रिपोर्ट 3 मई 2027 तक सौंपनी है।
पैनल लेगा फैसला
पैनल कर्मचारी संघों, श्रमिक समूहों, मंत्रालयों, पेंशन निकायों जैसे हितधारकों से विचार और सुझाव ले रहा है, इनका विश्लेषण करके कर्मचारी और पेंशनर्स समूहों के लिए भत्ते, पेंशन फार्मूला और सैलरी स्ट्रक्चर तय होंगे।
pc- zee news






