Arvind Kejriwal के खिलाफ इस मामले में चलेगा मुकदमा, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी है मंजूरी

खेल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। खबरों के अनुसार, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की दिल्ली शराब घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। 

खबरों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को शराब घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग में कथित संलिप्तता के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी दी है। 

पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए ये खबर अच्छी नहीं है। विधानसभा चुनाव का परिणाम आठ फरवरी को आएगा। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल भी जा चुके हैं। ये मामला उनके लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है।

PC: abplive