Rashifal 1 nov 2026: कई राशियों के जातकों के लिए शुभ होगा दिन, फैसलों में बरते सावधानी, जाने क्या कहता हैं राशिफल

इंटरनेट डेस्क। 1 नवंबर का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और अच्छे मौके लेकर आ सकता है। व्यवहार और फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। कई जातकों के लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है। तो जानते हैं क्या कहता हैं आपका आज का राशिफल।

मकर राशि 
प्रियजनों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी मनपसंद वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान मिलने की संभावना है। युवा अपने भविष्य से जुड़े कामों में सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा, व्यस्तता के बीच परिवार और कारोबार के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखने में सफल होंगे। कारोबार में नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।  हालांकि अच्छे परिणाम पाने के लिए धैर्य रखना होगा।

मीन राशि 
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और उत्साहजनक रहेगा। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण फैसले लेने में मददगार साबित होगा। अपनी निजी बातें हर किसी से साझा करने से बचें।

pc- news18