Aamir Khan: पांच जुलाई को गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने जा रहे आमिर, जाने कौन हैं दुल्हन गौरी स्प्रैट

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान 61 साल की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे है। जी हां आमिर की तीसरी शादी की खबर ने फैन्स के बीच खलबली मचा दी है। उन्होंने खुद इस बार तो कंफर्म किया हैं वो पांच जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने जा रहे है।  

कौन हैं गौरी स्प्रैट
आमिर ने वेडिंग न्यूज कंफर्म की है, उन्होंने कहा कि वो अगले महीने जुलाई में गर्लफ्रेंड गौरी से शादी करने वाले हैं। गौरी स्प्रैट जिन्होंने बॉलीवुड परफेक्शनिस्ट का दिल चुराया और अब उनकी दुल्हन बनने जा रही हैं। आमिर और गौरी की दोस्ती 25 साल पुरानी है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में आमिर ने बताया था कि वो और गौरी 25 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई और एक साल पहले दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी। 

आमिर की होने वाली पत्नी गौरी की बात करें, तो वो आमिर से उम्र में 14 साल छोटी हैं। बेंगलुरु की रहने वाली गौरी ने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की है। निजी जिंदगी की बात करें, तो आमिर की तरह गौरी भी शादीशुदा थीं। पहली शादी से उन्हें एक 6 साल का बेटा भी है।

pc- khabargaon.com